फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Resolved to build a drug-free society

Yamuna Nagar News: नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

Mon, 08 Jun 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Resolved to build a drug-free society
भाटली के प्राचीन स्वयंभू ​शिव मंदिर में महाआरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से रविवार को भाटली के प्राचीन शिव मंदिर में मासिक महाआरती करवाई गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक साधना के बाद दिव्य महाआरती में भाग लिया और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्र काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी व गुरु के जयकारों और शंखनाद के साथ हुई। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने स्थापना कहा कि संगठन नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान और परोपकारी समाज के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और मानवता की सेवा प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन दीवान मंधार ने किया। इस दौरान राजेंद्र भटली, सतीश चमरौड़ी, सुभाष सैनी, राजबीर सरपंच, डॉ. नितेश चोपड़ा अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed