फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Request letter given for road repair

Yamuna Nagar News: सड़क की मरम्मत कराने के लिए दिया मांगपत्र

Tue, 24 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Request letter given for road repair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। मारवा खुर्द व कपूरी गांव के लोगों ने सोमवार को एसडीएम व्यासपुर के नाम एक मांगपत्र नायब तहसीलदार दलजीत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में टूटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई गई।
ग्रामीण हरभजन सिंह, बूटा राणा, गुरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, दिलबाग सिंह, शिवदयाल, पंच रामकर्ण, रोशनलाल, फकीर चंद, राणा महिपाल सिंह, महिंद्र राणा, रूपेंद्र सिंह, सरदूल सिंह, वीरभान कपूरी, ओप्रकाश, रामरतन, रामनाथ, मेहर चंद, रामचरण, नेत्रपाल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मारवा खुर्द से कपूरी तक जाने वाली सड़क कई वर्षों से टूटी हुई हैं।
विज्ञापन

सड़क में कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। सड़क चलने के लायक नहीं रही हैं। लोगों ने कहा कि कई वर्ष पहले इस सड़क की मरम्मत हुई थी। इस सड़क पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोलपुरा साहिब पड़ता है। मारवा खुर्द व कपूरी किसानों को इसी सड़क से अपने खेतों में आना जाना होता है। उन्हें भी भारी परेशानी होती हैं। ग्रामीणों ने मांगपत्र के माध्यम से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed