{"_id":"68acb3763a2b82c7da00fb6c","slug":"request-for-action-on-sc-st-cases-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142763-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एससी एसटी के मामलों पर कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एससी एसटी के मामलों पर कार्रवाई की गुहार
Tue, 26 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज में कला उत्सव प्रतियोगिता के दौरान कत्थक नृत्य करतीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में एससी एसटी एक्ट व अन्य लंबित मामलों को लेकर सोमवार को भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से जिला सचिवालय में मिले। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष कमल बराड़ा ने किया। पुलिस अधीक्षक को जिले में लंबित एससी एसटी एक्ट व अन्य मामलों के बारे अवगत करवाया। संगठन ने एसपी से लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।
इस दौरान कमल बराड़ा ने बताया कि इसमें मुख्य भीलछप्पर गांव व शेरपुर गांव का एससी, एसटी एक्ट का मामला था। उन्होंने कहा कि पुलिस की लचर कार्रवाई के कारण आपराधिक सोच वाले लोगों से कानून का डर निकलता जा रहा है। इसके लिए पुलिस को ऐसे मामलों में तेजी लानी होगी। जिससे लोगों का विश्वास कानून व्यवस्था पर बना रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि कई मामलों में नामजद आरोपियों को अब तक भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसपी ने कहा कि लंबित मामलों की जांच में तेजी लाई जाएगी और इन दोनों मामलों में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रदीप गौतम, संदीप, अंकित, सुरजीत, राहुल, हरीश, मनीष, सूरजभान, नीरज, अभिषेक सहित भीम आर्मी के पदाधिकारी व दोनों गांव निवासी मौजूद रहे।