फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Repair work will be done in 11 wards with Rs 2.28 crore

Yamuna Nagar News: 11 वार्डों में हाेंगे 2.28 करोड़ से मरम्मत कार्य

Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Repair work will be done in 11 wards with Rs 2.28 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में बारिश से क्षतिग्रस्त गलियों-सड़कों का जल्द सुधार होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम हर वार्ड में मरम्मत कार्य की अलग-अलग ई-निविदाएं लगा रहा है। निगम ने अभी 11 वार्डों में 2.28 करोड़ रुपये के मरम्मत कार्यों की अलग-अलग निविदाएं लगाई हैं।
ऐसे ही अन्य 11 वार्डों की निविदाएं लगाई जानी है। इससे सभी वार्डों में क्षतिग्रस्त गलियों-सड़कों, नाले-नालियों व पुलिया की परेशानी से लोगों को निजात मिल पाएगी। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के नए सदन की पहली बैठक मार्च में हुई थी। इसमें हर वार्ड को मरम्मत कार्यों के लिए 25-25 लाख रुपये देने का प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन

इस पर नगर निगम अफसरों ने सभी वार्डों से उनके यहां कराए जाने वाले मरम्मत कार्यों की सूची ली। इन कामों पर आने वाली लागत के अनुमान तैयार किए। इन पर प्रशासनिक व तकनीकी मंजूरी मिलने पर हर वार्ड की अलग-अलग ई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अभी 11 वार्डों की निविदाएं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वार्ड नंबर आठ, नौ, दस, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 22 शामिल हैं। इन 11 वार्डों अनुमानित दो करोड़ 28 लाख 76 हजार 528 रुपये के मरम्मत कार्यों की ई-निविदाएं लगी हैं। ऐसे ही वार्ड नंबर एक से सात, 11, 15, 19, 21 में भी मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

सभी वार्डों में मरम्मत के कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए ई-निविदाएं लगाई जा रही हैं। इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। - सुमन बहमनी, मेयर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed