फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Remembering the sacrifice of cow devotees, Yamunanagar

गो-भक्तों के बलिदान को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifice of cow devotees, Yamunanagar
मराठा बस्ती में गायों को चारा देते न्यास सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गऊ संवर्धन न्यास की ओर से रविवार को 1966 में आज के ही दिन हुई गो-भक्तों की हत्या पर शोक जताया गया। इस दौरान न्यास सदस्यों ने गोवंशजों को चारा खिलाया और मारे गए गो-भक्तों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला संयोजक विवेक बोहता ने बताया कि सात नवंबर 1966 को दिल्ली में संसद के बाहर गोहत्या बंद करने की मांग कर रहे संत समाज के लोगों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इसे नरसंहार कहा गया है। उन्होंने कहा कि गोहत्या बंद करवाने के लिए संत समाज के लोगों पर किए गए अत्याचार को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने गो हत्या पर अंकुश लगाना अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी थी।
विज्ञापन

संस्थापक रोहित चौधरी ने कहा कि सरकार अपना दायित्व निभाए और गोहत्या बंद कर वंशजों का संरक्षण करे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में साजिश के तहत गोवंशजों की तस्करी कर हत्या की जा रही है। इससे देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश से यह किया जा रहा है। रोहित चौधरी ने कहा कि भगवान राम के पूर्वज राजा दिलीप भी गोरक्षक थे और श्रीकृष्ण भी गोरक्षक थे। इतिहास में सैकड़ों महापुरुषों, संतों, राजाओं ने गौरक्षा की है, जो हमारे शौर्य को जगाता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें भी गोवंश की रक्षा करनी है। गाय भारतवर्ष की आत्मा व संस्कृति है, जिसकी हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए तब ही दुनिया सुरक्षित होगी। गांधी जी ने कहा था कि आजादी के बाद सबसे पहले गोहत्या बंद करवानी है। इस दौरान मराठा बस्ती में गाय का पूजन रक्षा सूत्र बांधा गया और चारा उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान रोहित शर्मा, मनीष, कृष्णा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed