फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from sunshine during the day, fog prevailed in rural areas

Yamuna Nagar News: दिन में धूप निकलने से राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा कोहरा

Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine during the day, fog prevailed in rural areas
सुबह के समय छाई धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
जगाधरी। नवंबर के हर बीतते दिन के साथ सर्दी अपना जोर दिखा रही है। पिछले की अपेक्षा इस सप्ताह सर्दी में वृद्धि हुई है। सुबह शाम चल रही हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, बुधवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा, जिसका सड़क यातायात पर काफी असर देखने को मिला। हालांकि शहर में इसका असर कम रहा।
विज्ञापन

सर्दी का असर शाम को शहर की सड़कों व बाजारों में देखने को मिल रहा है। रात नौ बजे तक बाजार वीरान होने लग रहे हैं। वहीं, दिन में निकल रही धूप से लोगों को काफी राहत मिल रही है। लोगों को धूप में पार्कों, बगीचों व छतों पर बैठे देखा जा रहा है। मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को यह नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ दिनभर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा के कारण ठिठुरन बढ़ने से देर शाम को सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दिन में धूप के कारण हवा का ज्यादा असर नहीं दिखा। परंतु दिन ढ़लने के बाद ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई। ऐसे में लोग शाम को घर जाने की जल्दबाजी में दिखाई दिए। वहीं, शहर में देर रात तक खुलने वाली दुकानें व गुलजार रहने वाले बाजार भी जल्दी बंद हो गए। वहीं, दूसरी तरफ सर्दी के कारण लोगों के खान-पान में काफी फर्क आ गया है। ऐसे में इन दिनों बाजार में सूप, गर्म गुलाब जामुन, गर्म दूध-जलेबी, मूंगफली सहित अन्य गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इस दौरान पारा आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed