फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from heat wave due to rain with strong wind

Yamuna Nagar News: तेज हवा के साथ बारिश से मिली लू से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat wave due to rain with strong wind
यमुनानगर। जिले में वीरवार रात व शुक्रवार दोपहर तेज हवा चलने से लोगों को लू से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को यह 39 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम ने वीरवार रात साढ़े 11 बजे के बाद ही अचानक करवट ले ली थी। जिले में तेज हवाएं चलने लगी। शहरी क्षेत्र में रात 12 बजे बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी अचानक काले बादल उमड़ आए और तेज हवा चलने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद एक बार फिर तेज हवाएं चलने लगी और कुछ देर बारिश हुई। तेज हवाओं की वजह कहीं-कहीं पेड़ों की छोटी-मोटी टहनियां भी टूट कर पेड़ों पर लटक गईं।
विज्ञापन



व्यासपुर में रातभर बिजली गुल, नहीं मिला जवाब
तेज हवा के चलते जिलेभर में रात को बिजली गुल हो गई। शहर में करीब एक घंटे के बाद बिजली आ गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में रात को कई घंटे बिजली बंद रही। व्यासपुर सिटी लाइन रातभर बंद रही। कस्बा निवासी दीपक, पार्थ, हितेश, अमित, सक्षम, अंकुश गुप्ता, सुभाष, परवेज ने बताया कि रात को थोड़ी तेज हवा चली नहीं कि बिजली बंद हो गई। कई घंटे तक भी बिजली नहीं आई। लोगों को बिजली कट की सूचना देने के लिए व्यासपुर का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। रातभर लोग इस ग्रुप में मैसेज करते रहे, परंतु किसी ने भी लोगों के मैसेज का जवाब नहीं दिया। रात को स्टाफ ड्यूटी पर था भी या नहीं किसी ने यह भी नहीं बताया। पूरा व्यासपुर अंधेरे में डूबा रहा, लेकिन अधिकारियों को इससे कोई वास्ता नहीं। जब लोगों की सुननी ही नहीं है तो ऐसा ग्रुप बनाने का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed