फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from heat due to cloud cover, chances of rain

Yamuna Nagar News: बादल छाने पर गर्मी से राहत, बारिश के आसार

Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to cloud cover, chances of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दूसरे दिन मंगलवार को भी बादल छाए रहे। बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं एक दिन पहले सोमवार को खंड प्रतापनगर, बिलासपुर व छछरौली एरिया में शाम के समय बारिश हुई। मंगलवार को धूप तो निकली लेकिन ज्यादा असरदार नहीं थी। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ।
जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा। दो दिन तक कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने के अलावा तेज हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार से अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

वहीं दो दिन से जिले में बादल तो उमड़ कर आ रहे हैं, लेकिन हवा बिल्कुल भी नहीं चल रही। जिससे मौसम में उमस बढ़ गई है। चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब खेतों में धान की रोपाई होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोपाई के लिए किसान खेतों में पानी दे रहे हैं। यही पानी वाष्प बनकर हवा में मिल रहा है जिससे लोगों को उमस का एहसास हो रहा है। अभी धान कुछ ही रकबा में लगी है। ऐसे में जैसे-जैसे खेत पानी से लबालब होंगे तो उमस भी बढ़ती जाएगी। वहीं इस दौरान बारिश होने से उमस भी हो सकती है।


मौसम के हिसाब से करें धान की रोपाई
जिले में अभी तक करीब 25 प्रतिशत रकबा में धान की रोपाई हो चुकी है। सरकार ने भले ही 15 जून के बाद धान की रोपाई करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन किसानों ने एक सप्ताह पहले आठ जून को ही धान की रोपाई शुरू कर दी थी। कृषि वैज्ञानिक किसानों को सलाह दे रहे हैं मौसम को देखते हुए धान की रोपाई करें। बारिश होने से किसानाें को खेत तैयार करने में आसानी होगी और पानी भी कम देना पड़ेगा। दो-तीन दिन के बाद बारिश हो सकती है। इसलिए उसी हिसाब से खेतों को तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed