फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from cloud cover throughout the day, chances of rain from today

Yamuna Nagar News: दिनभर बादल छाने से राहत, आज से बारिश के आसार

Fri, 19 Jul 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Relief from cloud cover throughout the day, chances of rain from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार को दूसरे दिन भी कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अच्छी बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
जिले का वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले में अच्छी बारिश हुई थी। सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में 37 एमएम हुई थी। इससे कपालमोचन मार्ग व जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर पानी भर गया था। वहीं प्रतापनगर में 31 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं वीरवार सुबह करीब सात बजे से साढ़े सात बजे तक बिलासपुर, छछरौली, जगाधरी रोड समेत अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने व धूप नहीं निकलने से मौसम सुहावना रहा। लंबे समय से बारिश न होने से खेतों में धान की रोपाई का काम मंद पड़ गया था। किसान फसलों की सिंचाई के लिए केवल खेतों में लगे ट्यूबवेल पर निर्भर होकर रह गए थे। हालत ऐसी हो गई थी कि खेत तैयार करने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जुताई के बाद खेतों को खाली छोड़ दिया गया था। अब बारिश होने और बारिश होने की संभावना के बाद खेतों में धान रोपाई में फिर से तेजी आई है। जिले में धान रोपाई का टारगेट करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। हालांकि अभी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed