फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relatives reached the police station for action, waiting for the police report

Yamuna Nagar News: कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे परिजन, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Relatives reached the police station for action, waiting for the police report
चार दिन पहले जगाधरी के सिविल अस्पताल में डिलीवरी के दौरान हुई वंदना की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शुक्रवार को जगाधरी शहर थाना प्रभारी से मिले। उनका आरोप है कि वंदना के इलाज में अस्पताल के डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। चार दिन बाद भी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह कार्रवाई से असंतुष्ट है। जगाधरी शहर थाना प्रभारी जनकराज ने उनकी बात को सुना और कहा कि पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आते ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजन अब सोमवार को सिविल सर्जन को मिलेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गौंडा निवासी महेश ने बताया कि वह शांति कॉलोनी में रहते है। उसकी 20 वर्षीय पत्नी वंदना की डिलीवरी होनी थी। 15 मई को वह उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में डिलीवरी के लिए लेकर गए। अगले दिन उसकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। वह बार-बार डाक्टर को स्टाफ को बोलते रहे, लेकिन उन्होंने उसकी पत्नी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि स्टाफ का व्यवहार भी मरीज के प्रति सही नहीं था। उनका आरोप है कि वह दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरती गई, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिससे उसकी पत्नी की तबीयत और बिगड़ की। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर व स्टाफ ने उसकी पत्नी को रेफर कर दिया। जैसे ही एंबुलैंस चली तो कुछ दूरी पर जाकर उसकी पत्नी व पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुई है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि मामले में कोई कार्रवाई नही हुई तो वह सरकार से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि मृतका वंदना के परिजन उनसे मिले थे। मामले की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी का गठन किया गया है। जो मामले की जांच करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed