{"_id":"642f2925b5f7546f550bc057","slug":"relatives-created-ruckus-for-the-arrest-of-the-murderers-the-police-explained-yamuna-nagar-news-c-18-1-83830-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया परिजनों ने हंगामा, पुलिस ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया परिजनों ने हंगामा, पुलिस ने समझाया
विज्ञापन
थाना छछरौली के गांव चुहड़पुर कलां में तलवार से काट युवक विशाल की हत्या के मामले में वीरवार को परिजनों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। छछरौली थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने उन्हें समझाया। बाद में जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, शिक्षामंत्री कंवरपाल के बेटे निश्चल चौधरी व अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद परिजन शांत हुए। बता दें कि बुधवार शाम को चुहड़पुर कलां में पुरानी रंजिश में दो पक्षों भिड़ गए। एक पक्ष के युवक विशाल पर दूसरे ने तेजधार तलवार से शरीर पर कई वार कर दिए। घायल युवक विशाल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।
सहारनपुर के अलीपुरा निवासी आदित्य कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो साल से अपने मामा चुहड़पुर कलां निवासी मदन लाल के पास रहकर हथनीकुंड इंजीनियर कॉलेज में इलेक्ट्रीकल का कोर्स कर रहा है। विशाल कुमार उसके मामा का लड़का था। बुधवार शाम को वह अपने घर पर ही था। शाम करीब पांच बजे उसके पास विशाल का फोन आया कि गांव आश्रम के पास उसकी कार का तेल खत्म हो गया है, तू पेट्रोल पंप से तेल लेकर आ जा। वह तुरंत पेट्रोल कैन में भरकर साढ़े पांच बजे उसके पास पहुंच गया। जब विशाल कार में तेल डालने लगा तो दो बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर उनके पास आए। जिनमें शेखर, अभिषेक, आशु को वह जानता है जबकि तीन अन्य थे। आरोपियों के हाथों में तलवार व डंडे थे। आते ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगा। आरोपी शेखर ने तलवार से विशाल पर हमला कर दिया। सिर में तलवार लगने से विशाल घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने डंडों से उसपर हमला किया। शोर सुनकर विशाल का बड़ा भाई अभिषेक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने घायल विशाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों एक-दूसरे को घुरने को लेकर अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। दोनों ही एक ही गली में रहते हैं। किसी बात की खुन्नस दोनों में थी। इस विवाद के चलते पहले भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। मृतक विशाल की कुछ साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही उसका तलाक हुआ था। विशाल की हत्या के मामले में तीन युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
- भूपेंद्र राणा, एसएचओ थाना छछरौली।