{"_id":"6adcfb1545b49241a1098795","slug":"registered-for-the-mp-sports-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165135-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सांसद खेल महोत्सव के लिए किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सांसद खेल महोत्सव के लिए किया पंजीकरण
Sun, 25 Oct 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व फाउंडेशन की टीम। संस्था
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को फाउंडेशन की टीम ने स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों पंजीकरण किया।
सांसद नवीन जिंदल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद का विजन क्षेत्र के प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। सांसद खेल महोत्सव इसी सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को उचित मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
अभियान के तहत टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर, राजकीय विद्यालय अलाहर, जठलाना और नागल, राजकीय आईटीआई नाचरौन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुर्दबन और चमरौड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय जुब्बल, नाचरौन और बड़ा बांस में विद्यार्थियों से संपर्क किया। इस दौरान खेल महोत्सव का प्रचार-प्रसार कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। साथ ही उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है। इस अवसर पर नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम से राजेंद्र राजपूत, हलका प्रभारी सोनी कुमार, संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।