फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Refused to take the body of the youth, family members insisted on arrest

Yamuna Nagar News: युवक का शव लेने से इन्कार, गिरफ्तारी पर अड़े रहे परिजन

Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Refused to take the body of the youth, family members insisted on arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मारपीट में दो माह पहले घायल खंडवा के वंश (19) की पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार रात मौत हो गई। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इन्कार कर दिया। उन्हें समझाने आई थाना सदर पुलिस पर ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों की दो माह में गिरफ्तारी नहीं कर पाई। बाद में डीएसपी राजीव मिगलानी पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों शांत किया।
वंश के चाचा धर्मवीर ने बताया कि वंश 27 मई को घर से दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद रात में वंश गंभीर हालत में कैल-कलानौर बाइपास पर तिगरा समीप पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। पुलिस ने वंश को अस्पताल में भर्ती कराया था और सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

अस्पताल में वंश की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात वंश की मौत हो गई। परिजनों की ओर से जब वंश घायल अवस्था में मिला था, तब उससे मारपीट के आरोप में पुलिस को शिकायत दी गई थी। इस पर पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, पर इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि वंश जिन दोस्तों के साथ गया था, उन्होंने उससे मारपीट की। जब वंश घायल अवस्था में मिला था, उससे पहले वह सोशल मीडिया पर दो बार लाइव आया था। वह अपने दोस्तों के साथ कार में था। कॉल डिटेल से पता चला कि वंश किसी लड़की से कॉल पर संपर्क में था।

पुलिस कार सवार वंश के सभी दोस्तों व कॉल पर जिस लड़की से वह संपर्क में था, उससे पूछताछ करे तो सच्चाई सामने आ जाती। लेकिन पुलिस दो माह में आरोपियों से गिरफ्तारी तो दूर किसी से पूछताछ भी नहीं की गई। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।
वर्जन-
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। - राजीव मिगलानी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed