{"_id":"681a5c5bab7d359cff091d27","slug":"red-stone-tiles-on-the-pavement-circular-boundary-of-trees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137304-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटपाथ पर रेड स्टोन टाइल, पेड़ों की गोल बाउंड्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटपाथ पर रेड स्टोन टाइल, पेड़ों की गोल बाउंड्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम की ओर से सात करोड़ 19 लाख की लागत से शहर के तीन मुख्य मार्गाें के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। फुटपाथ पर रेड स्टोन टाइल लगाए जा रहे हैं। वहीं पेड़ों की गोल बाउंड्री बनाई जा रही है।
शहर के जिमखाना क्लब रोड व वर्कशॉप रोड का नवनिर्माण किया जा चुका है। तीनों मार्गाें पर डेकोरेटिव लाइट लगा दी गई है। जिमखाना क्लब रोड के एक तरफ फुटपाथ पर टाइल लगा दी गई है। सेक्टर 17 की तरफ के फुटपाथ पर रेड स्टोन टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह फुटपाथ रेड स्टोन टाइल से चमकेगा। इससे फुटपाथ पर सैर करने में आसानी होगी।
वहीं फुटपाथ पर बैठने के लिए सुंदर व आकर्षक बेंच भी रखे जाएंगे। इतना ही नहीं फुटपाथ पर लगे पेड़ों की ट्रिमिंग कर उनकी गोलाई में बाउंड्री करा दी गई है। अब जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पेड़ों की बाउंड्री कराने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही तीनों मार्गाें सुंदर और आकर्षक बनेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड व 81 लाख रुपये की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक गोविंदपुरी रोड का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। निगम की ओर से तीनों मार्गाें पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगा दी गई है। पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। फुटपाथ पर जगह-जगह पार्किंग व राहगीरों के बैठने को बेंच व रेड स्टोन लगाए जाएंगे।
बढ़ाई जा रही शहर की सुंदरता : सिन्हा
नगर निगम आयुष सिन्हा ने बताया कि हमारा शहर साफ, स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक बने, इसके लिए हम प्रयासरत है। दिव्य नगर योजना के तहत शहर की तीन सड़कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। मार्गों से पुरानी स्ट्रीट लाइटों को उतारकर नई फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई गई है। रात के समय तीनों मार्ग इन फैंसी डेकोरेटिव लाइट से जगमग हो रहे हैं। तीनों मार्गों के डिवाइडर व फुटपाथ पर लगे पेड़-पौधों को ट्रिमिंग कर सुंदर रूप दिया जा रहा है। जहां पौधे नहीं लगे हुए है, वहां पर नए पौधे रोपित किए जाएंगे।