{"_id":"66bff60281fb23dbdb017a84","slug":"recovery-of-jewelery-worth-rs-35-lakh-from-the-accused-woman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-123877-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आरोपी महिला से साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आरोपी महिला से साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी की रिकवरी
Sat, 17 Aug 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विंग कमांडर स्व. जीडी कपूर की माॅडल टाउन में स्थित करोड़ों की संपत्ति की प्रापर्टी आइडी और वारिस बदलकर दिल्ली की रहने वाली महिला परमजीत कौर को मालिक बनाने के मामले में एनआरआइ राकेश कपूर की ओर से एसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पांच दिन के रिमांड के दौरान आरोपित परमजीत कौर से साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी की रिकवरी की गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि सारे दस्तावेज अश्वनी और इस्लाम ने तैयार कराए हैं। अब आर्थिक अपराध शाखा अश्वनी और इस्लाम समेत दो अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया कि यह पूरा फर्जीवाड़ा तहसील के निजी कर्मी इस्लाम व एसडीएम कार्यालय के कर्मी राममेहर की मिलीभगत से हुआ जोकि दोनों अंडरग्राउंड हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपित परमजीत कौर और इस्लाम के खाता में दो करोड़ रुपये की रकम सीज कराई जा चुकी है। इस मामले में अश्विनी कुमार, राम मेहर, मनिका कौर, परमजीत कौर, सुषमा क्वात्रा, निधि गर्ग, मलिका अग्रवाल, रिचा गर्ग पर केस किया हुआ है। इसकी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में परमजीत कौर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। संवाद