{"_id":"670f0755c7c9d528ca05d465","slug":"reached-delhi-to-check-property-status-samples-for-signature-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-126927-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी प्ररकण की जांच को दिल्ली पहुंची थी, हस्ताक्षर के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी प्ररकण की जांच को दिल्ली पहुंची थी, हस्ताक्षर के लिए नमूने
Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी की प्रॉपर्टी बेचने के मामले में पुलिस ने दिनभर आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद एक आरोपी को लेकर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। जहां पर कुछ दस्तावेज बरामद किए जाने हैं। यही नहीं सभी आरोपियों के हस्ताक्षर के नमूने भी लिए गए हैं। प्रॉपर्टी कॉलोनी में फर्जीवाड़ा कर बेचे मकान के मामले में शहर थाना पुलिस ने सितंबर 2023 में केस दर्ज किया था। इसमें आरोपी परमजीत कौर ने प्रोफेसर काॅलोनी में एक मकान के दस्तावेज बदलकर लगभग 50 लाख रुपये में बेच दिया था। मामला तब खुला। जब मकान खरीदने वाले वहां पर कब्जा करने गए। जिसको लेकर विवाद हुआ। अदालत में भी केस चला। बाद में अदालत के आदेश के मकान के चौकीदार राजकुमार की शिकायत पर विक्रम अग्रवाल, दिल्ली निवासी संजय अग्रवाल, आंचल, कंचन व अन्य पर केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला था कि परमजीत कौर ने इस मकान को अपना बताकर विक्रम व अन्य को बेचा था। इस प्राॅपर्टी को बेचने में भी उर्दू अनुवादक इस्लामूद्दीन उर्फ इस्लाम की मिलीभगत थी। उसके माध्यम से ही प्राॅपर्टी की आईडी बदलवाई गई और जनरल पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर बेची गई थी। इस मामले में एक अन्य मामले में जेल गए एसडीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी राममेहर, प्राॅपर्टी डीलर अश्विनी कुमार, दिल्ली निवासी परमजीत कौर व उर्दू अनुवादक इस्लाम को प्रोडेक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की है।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम एक आरोपी को लेकर दिल्ली पहुंची है। साथ ही पुलिस प्रॉपर्टी की असली रजिस्ट्री भी तलाश रही है। यही नहीं पुलिस ने सभी आरोपियों के हस्ताक्षर के नमूने भी लिए हैं। जिनकी जांच कराई जाएगी। उधर, एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि पूछताछ में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जिसकी तफ्तीश की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -