फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ration service will continue even after exemption in lockdown

छूट के बाद भी जारी रहेगी राशन सेवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Ration service will continue even after exemption in lockdown
जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित करती संस्था की अध्यक्ष डॉ. पायल बख्शी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शहर की बहुत सी सामाजिक संस्थाएं गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आई। जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में छूट दी गई तो अधिकतर संस्थाओं ने गरीबों को खाना व राशन पहुंचाना बंद कर दिया, लेकिन सर्व जागरूक संगठन संस्था अभी भी समाज सेवा में जुटी है। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर पायल बख्शी ने कहा कि गरीब लोगों को तो अभी भी कहीं पर काम नहीं मिला है, ना ही मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनकी संस्था 1400 परिवारों को सुखा राशन दे चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान रोजाना 200 पैकेट भोजन के वितरित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था इस मुश्किल घड़ी में अब तक 3000 महिलाओं को सैनेट्री पैड भी वितरित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी जरूरतमंद लोगों को रोशन पहुंचाने की सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed