{"_id":"66ee3a64bae5cc0198029f74","slug":"ration-depot-runs-out-of-wheat-due-to-low-supply-people-are-wandering-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125645-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कम सप्लाई के कारण राशन डिपो पर गेहूं खत्म, भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कम सप्लाई के कारण राशन डिपो पर गेहूं खत्म, भटक रहे लोग
Sat, 21 Sep 2024 08:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सभी राशन डिपो पर आपूर्ति कम होने से गेहूं का स्टॉक खत्म हो गया। गेहूं न मिलने से लोग डिपो पर चक्कर काट रहे हैं। लोगों को इस बात की चिंता सताए जा रही है कि बिना गेहूं के गुजारा कैसे होगा। एक तो डिपो से अनाज नहीं मिला और दूसरा रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण काम धंधा भी प्रभावित हो रहा है। काम न मिलने के कारण मजदूर लोगों की दिहाड़ी नहीं लग रही। वहीं कई डिपो तो ऐसे हैं जहां पर अभी तक राशन ही नहीं पहुंचा।
तेजली निवासी सुनीता, रानी, स्नेहलता, आशा, शकुंतला देवी ने बताया कि वह बीपीएल परिवारों से हैं। सरकार की तरफ से उन्हें हर माह डिपो से गेहूं, चीनी व सरसों का तेल दिया जाता है। इस बार उन्हें डिपो से अभी तक राशन ही नहीं मिला। जबकि अन्य सभी डिपो पर लोगों को गेहूं, चीनी व तेल मिल चुका है। बीपीएल कार्ड धारक रामकुमार, नरेश, ऋषिपाल, सुभाष, रामरत्न, सोहन लाल, रवि, गुरमेल, जयपाल, पाला राम ने बताया कि उनके गांव के डिपो पर गेहूं आया था। तीन-चार दिन तक डिपो से लोगों को गेहूं दिया गया। किसी कारण वह डिपो पर राशन लेने नहीं जा सके। वह डिपो पर गए तो डिपो संचालक ने कहा कि अब उसके पास गेहूं खत्म हो चुका है। इस बार गेहूं कम आया था। वह किसी दूसरे डिपो से पता कर लें। यदि उनके पास भी गेहूं हुआ तो मिल जाएगा। वह दूसरे डिपो पर गए तो वहां से भी यही जवाब मिला कि इस बार डिपो पर गेहूं कम आया था। वह अपने कार्ड धारकों को राशन दे चुके हैं। उनका कहना है कि वह सब रोजाना राज मिस्त्री के पास मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। परंतु कई दिनों से हो रही बारिश के कारण इस बार काम भी कम ही मिल रहा है। दो दिन काम मिलता है तो चार दिन खाली रहना पड़ता है। दूसरा इस बार डिपो से राशन भी नहीं मिला है।
587 डिपो से मिलता है राशन
जिले में कुल 253395 राशन कार्ड धारक हैं। लोगों को 587 डिपो के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। जिले में इस बार एएवाई परिवारों के लिए 194394 किलोग्राम गेहूं व 5587 किलोग्राम चीनी और एसबीपीएल परिवारों के लिए 4094148 किलोग्राम गेहूं व 215501 चीनी भेजी गई है। वहीं सितंबर माह के केवल 10 दिन बचे हैं। ऐसे में अभी तक कई डिपो पर राशन बिल्कुल भी नहीं पहुंचा है। हर बार प्रत्येक कार्ड पर सरसों के तेल की जगह सूरजमुखी का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की दर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
निदेशक से भी मिल चुके हैं : सुशील मित्तल
राशन डिपो एसोसिएशन के प्रधान सुशील मित्तल का कहना है कि इस बार सभी डिपो पर गेहूं बहुत कम भेजा गया। इस बारे में वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक से भी मिले थे। वहां से जल्द गेहूं मिलने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। लोग गेहूं के लिए भटक रहे हैं। पोर्टेबल सिस्टम होने के कारण अब बाहर से आने वाले लोग भी राशन ले जाते हैं। इससे वह लोग वंचित रह जाते हैं जिनके गांव में डिपो है।
-- -- -- -- --
मुख्यालय अवगत कराया है : जीतेश गोयल
डीएफएससी जीतेश गोयल का कहना है कि जितना गेहूं गोदाम से आया था वह सारा डिपो पर पहुंचा दिया गया है। कुछ डिपो पर पिछला स्टॉक भी बचा हुआ था। डिपो संचालकों ने उनके समक्ष गेहूं कम आने की समस्या रखी थी। इस बारे में मुख्यालय को अवगत कराया हुआ है।