फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   raped by drinking intoxicants in water

पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
raped by drinking intoxicants in water
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के एक गांव में लोन की किस्त जमा करवाने आई महिला को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई। महिला का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने उसके लोन के तीन लाख रुपये भी हड़प लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव का सलिंद्र कुमार उर्फ बाबू व उसकी पत्नी महिलाओं को ग्राम संगठन से लोन दिलवाने का काम करते हैं जिसमें वह भी सदस्य है। अगस्त माह में वह अपने लोन की किस्त को देने के लिए सलिंद्र के घर गई थी। तब सलिंद्र घर पर अकेला था। सलिंद्र ने उसे घर के अंदर बुलाकर पानी पिलाया। उसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान सलिंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। साथ ही वह उसकी वीडियो व फोटो को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे कई बार अपने घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आरोपी ने उससे एक लाख रुपये मांगे। परेशान होकर यह बात उसने अपने पति को बताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी सलिंद्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed