फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped a minor on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

Fri, 27 Oct 2023 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Raped a minor on the pretext of marriage
सरस्वतीनगर। थाना छछरौली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने लड़की को शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में थाना छछरौली क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सलमान नामक युवक से जान पहचान थी। आरोपी ने एक मई को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी 30 जून तक उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए बोला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही एएसआई बबीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed