{"_id":"5f6793be8ebc3ef47a52d2fa","slug":"rape-yamuna-nagar-news-knl448675158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर पति से छुड़ाया साथ, दुष्कर्म कर पश्चिमी बंगाल भागा, गर्भपात भी कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर पति से छुड़ाया साथ, दुष्कर्म कर पश्चिमी बंगाल भागा, गर्भपात भी कराया
विज्ञापन
प्रवासी महिला को शादी का झांसा देकर पश्चिमी बंगाल के ही एक युवक ने उसका पति से साथ छुड़वा दिया। इसके बाद उससे छह साल तक दुष्कर्म किया। लेकिन शादी नहीं की। इस दौरान महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। वापस आकर शादी करने की बात कहकर आरोपी पश्चिमी बंगाल चला गया, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आया। जब पीड़िता ने आरोपी के भाई से उसके बारे में पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी से फोन पर संपर्क किया तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और दोबारा फोन करने पर अपने भाई से मरवाने की धमकी दी। पीड़िता की इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दोनों भाई पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रवासी मह िला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2000 में उसकी शादी जलपाईगुड़ी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिससे उसके पास 2 बच्चे हुए। मगर कुछ दिन साल उसका अपने पति से तलाक हो गया। उसके परिवार वालों ने उसकी शादी पश्चिम बंगाल निवासी दूसरे व्यक्ति से कर दी। वह उसे यमुनानगर लेकर आ गया। उसका पति यहां प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी दुलाल चौधरी व उसका भाई मिनाल चौधरी भी उसके पति के साथ फैक्टरी में काम करते थे। पीड़िता ने बताया कि दुलाल चौधरी उसके पति के साथ उसके घर पर अक्सर शराब पीते थे। उसका पति दुलाल चौधरी के सामने उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी दुलाल चौधरी उसे उसके पति से छुड़ा देता था। इसके बाद आरोपी उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके घर आने लगा और उसे बहलाना फुसलाना शुरू कर दिया। एक दिन उसका पति काम पर गया था इस दौरान दुलाल चौधरी उसके घर पर आया और उसे कहने लगा कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। वह अपने पति को छोड़ कर उसके साथ रहने लग जाए। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गई और अपने पति को छोड़कर आरोपी दुलाल चौधरी के साथ रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ करीब छह सात साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। तो आरोपी ने उसे दवाई देकर उसका गर्भपात करवा दिया। अगस्त 2019 में आरोपी वापस आकर शादी करने की बात कहकर पश्चिमी बंगाल चला गया। जब वह करीब एक साल तक वापस नहीं लौटा तो उसने आरोपी के भाई मिनाल चौधरी से उसके बारे पूछा, लेकिन उसके भाई ने उसे बताने से मना कर दिया और कहा कि उसे भूल जा, यदि उसके बारे में दोबारा पूछताछ तो जान से मारकर यहीं दफना दूंगा। इसके बाद उसने आरोपी दुलाल चौधरी को फोन किया तो उसने उससे शादी करने से मना कर दिया और दोबारा फोन करने पर अपने भाई से मरवा देने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दुलाल चौधरी व उसके भाई मिनाल चौधरी के खिलाफआईपीसी की धारा 376 (2)एन, 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।