{"_id":"62646602431c156f0c08bc66","slug":"rape-yamuna-nagar-news-knl1059120140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। खुद को कुंवारा बताकर एक व्यक्ति ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल भी किया। जब महिला को सारी सच्चाई पता चली तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। साथ ही दुष्कर्म के बाद पांच साल तक शादी का झांसा देने का आरोप लगाया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शहर की कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति साल 2003 में लापता हो गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। वह खुद मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। महिला ने बताया कि साल 2016 में उसकी मुलाकात सरोजनी कॉलोनी के कमल विनायक के साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह कुंवारा है। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। आरोप है कि इस दौरान कमल ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने बताया कि जब भी उसने आरोपी से बात कही तो उसने जल्द ही शादी का आश्वासन दिया। जून 2021 में उसको पता चला कि आरोपी कमल विनायक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब उसने आरोपी से इस बारे में बातचीत की तो आरोपी ने उसे धमकाया और इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।