फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape for teenager

ममेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
rape for teenager
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की बहन के साथ उसके ममेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ये घटना फरवरी माह की है। जब किशोरी पांच माह के गर्भ से हुई तो मामले का पता चला। इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के ममेरे भाई पर पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के एक जिले के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 18 साल से अपने पति और चार बच्चों के साथ रह रही है। वो और उसके पति क्षेत्र की एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते हैं। महिला ने बताया कि करीब छह माह से उसके भाई को बेटा उनके पास रहता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसकी 14 साल की बेटी सो कर उठी तो उसकी तबीयत खराब थी। उसका चेहरा पीला हो रहा था। जब उसने इस बारे में पूछा तो उसकी लड़की घबरा गई। उसके बार बार पूछने पर उसने बताया कि मामा के लड़के ने उससे गलत काम किया है। उसने बताया कि 10 फरवरी को जब पापा फैक्टरी गए हुए थे और आप आंटी के घर गए हुए थे तो इस दौरान उसके मामा के लड़के ने उससे गलत काम किया था। आरोपी भाई ने उसे इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। इसके बाद वह अपनी बेटी को तुरंत सिविल अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरी जांच में उसकी नाबालिग बेटी पांच माह के गर्भ से मिली। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर पीड़िता के आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed