Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rangotsav celebrated with great pomp, groups of youngsters seen in the streets

Yamuna Nagar News: धूमधाम से मनाया रंगोत्सव, गलियों में दिखी युवाओं की टोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rangotsav celebrated with great pomp, groups of youngsters seen in the streets
जगाधरी। जिले में शुक्रवार को होली उत्साह व सौहार्द से मनाई गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी खूब धूम देखने को मिली। बच्चों के साथ युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्गों में होली का भरपूर उत्साह देखने को मिला। पर्व की वीरवार से सही जिले में धूम दिखाई दे रही थी। ऐसे में देर रात तक बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। शहर के तमाम बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रही और लोगों ने रंग, पिचकारी सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। बच्चों में इसका विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार सुबह ही होली का असर गलियों व सड़कों पर देखने को मिला। मस्तानों की टोलियां सड़कों पर धूम व उत्सव मनाती दिखाई दी। इस दौरान युवा टोलियां बनाकर निकले और परिचितों व संबंधियों के घर पहुंचकर रंगोत्सव मनाया। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। इसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी होली पर खूब धूम मचाया। महिलाएं भी टोलियां बनाकर निकली और आस-पड़ोस व परिचितों के घर पहुंची और होली खेली। वहीं, बच्चों ने पर्व का खूब आनंद लिया। बच्चों ने पिचकारी भर-भर कर एक दूसरे पर रंग उड़ाया। गुब्बारों व पिचकारियों से आते जाते लोगों पर रंग डालकर मस्ती की। इसके अलावा कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह लोगों ने गलियों व मोहल्लों में डीजे पर होली के गाने बजाकर खूब डांस किया। इससे पहले तड़के मंदिरों में भी लोगों की भीड़ देखी गई। शहर के तमाम मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने माथा टेका और भगवान के चरणों में गुलाल-अबीर अर्पित कर वरदान मांगा। होली के चलते बाजार बंद रहे। होली के चलते हर समय व्यस्त दिखने वाले मार्ग व सड़कें सुनसान दिखाई दीं।
सड़कों पर केवल होली खेलने वालों के साथ पुलिस कर्मचारी दिखाई दिए। इस दौरान बाजारों में रंगों के स्टाल व दुकानें ही खुली रहीं। जबकि अन्य सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहीं जबकि शाम को खाने-पीने की दुकानें खुलीं। ऐसी सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।


फोटो:-25

संवाद न्यूज एजेंसी

रादौर। होली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। गलियों व सड़कों पर युवाओं ने एक दूसरे पर गुलाल फेंककर खूब मस्ती की। युवाओं की टोलियों ने दिनभर एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। उधर त्योहार को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर व क्षेत्र में गश्त की। पुलिस ने क्षेत्र में पुलिस ने नाकों पर संदिग्ध लोगों को रोककर छानबीन की। थाना रादौर प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि होली पर शहर में कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर में कही भी होली पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस दौरान आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। जो एक दूसरे को समाज में प्रेम से रहने की शिक्षा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed