{"_id":"69b1d974831010e02304b3f6","slug":"rally-made-people-aware-about-health-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152686-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रैली निकाल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रैली निकाल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Thu, 12 Mar 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में नेपाल राणा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को विकसित व विकासशील देशों के बीच का अंतर बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ, सुपरवाइजर वंदना ने स्वयंसेवकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, खेलकूद प्रतियोगिता, बेस्ट मदर पुरस्कार प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। प्रत्येक खंड में आंगनबाड़ी की सुविधा के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत, सीएनसीपी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकाल कर लोगों को स्वस्थ व चिकित्सा शिविर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कृष्णा देवी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. माला शर्मा, एनएसएस प्रभारी नवीन भारद्वाज, पिंकी रानी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- --
विज्ञापन