फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rakesh alleges collusion between traders, officials, and politicians in the paddy scam

धान घोटाले में व्यापारी, अधिकारी व नेताओं की मिलीभगत : राकेश

Wed, 14 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rakesh alleges collusion between traders, officials, and politicians in the paddy scam
कैल गांव में बैठक करने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत। प्रवक्ता - फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धान घोटाले को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से धान लाकर व्यापारी सस्ते दामों पर खरीदते हैं और बाद में उसे एमएसपी पर महंगे भाव में बेचते हैं। इस पूरे खेल में व्यापारी, अधिकारी और नेताओं की मिलीभगत है। राकेश टिकैत मंगलवार को कैल गांव में किसान दलबीर सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीमा पार से आने वाले धान व चावल को रोकने के सवाल पर टिकैत ने स्पष्ट किया कि यदि धान ट्रक में लाया जा रहा है तो उसे रोका जाना चाहिए, लेकिन अगर कोई किसान ट्रैक्टर-ट्राली में अपनी फसल लेकर आता है तो उसे परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि असली खेल बड़े व्यापारी कर रहे हैं, जबकि छोटे किसान पहले ही संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

किसान संगठनों का मकसद किसानों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि गलत व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना है। जिले में पिछले चार महीनों से नेशनल हाईवे अधिकारियों के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि अब अधिकारियों से बातचीत करने का कोई फायदा नहीं है। बातचीत से रास्ता नहीं निकलता, बल्कि काम बंद करने से ही समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक काम न होने दें। टिकैत ने कहा कि किसान यदि अधिकारियों के पास जाएंगे तो उन्हें सिर्फ बातों में उलझाया जाएगा और समस्या जस की तस बनी रहेगी। जब नेशनल हाईवे अधिकारियों को यह एहसास होगा कि बिना रास्ता दिए काम आगे नहीं बढ़ेगा, तब वे मजबूर होकर रास्ता देने को तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed