{"_id":"68af671e95e0f22285052e89","slug":"rajeev-became-the-head-of-pratapnagar-sub-division-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142903-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतापनगर सब डिवीजन के प्रधान बने राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतापनगर सब डिवीजन के प्रधान बने राजीव
Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सब डिवीजन प्रताप नगर में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की ताजेवाला विश्राम गृह में बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी जसविंद्र दूहन, प्रदेश सचिव राज ठाकुर, जिलाध्यक्ष आशीष धीमान, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत मुख्यातिथि रहे। इस दौरान सब यूनिट कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सब यूनिट अध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार, विनय कुमार, सचिव छत्रपाल, सह-सचिव अमित कुमार, हरीश कुमार, संगठनकर्ता सतपाल, सह संगठनकर्ता शीशपाल को नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव राज ठाकुर ने संगठन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा दिलवाकर बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों ने इतिहास रच दिया है। जिससे हरियाणा के कर्मचारी उनके संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने यूनियन के लक्ष्यों के बारे बताया। इसमें टेक्निकल कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई। यह मांगें भविष्य में सरकार के सामने रखी जाएंगी।
विज्ञापन