फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajat murder case admit

रजत की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rajat murder case admit
रादौर। 19 वर्षीय रजत की नहर में डूबने से संदिग्ध मौत के मामले में जठलाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद लोगों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले मामले को लेकर लाडवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर काटकर जठलाना पुलिस को भेजी थी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खेडी दबदलान निवासी रोहित कुमार ने लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून की दोपहर को लगभग 2 बजे गांव संभालखा निवासी मोहित उर्फ फौजी, रणजीत, सोनू व अरविंद्र उसके भाई रजत (19) को बुलाकर अपने साथ ले गये। बाद में इन लोगों ने रादौर क्षेत्र मेें आवर्धन नहर की पटरी पर गांव करतारपुर व पालेवाला के बीच उसके भाई रजत की नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। उन्हें 18 जून की सुबह सूचना मिली कि उनके लापता चल रहे भाई रजत का शव आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट के पास नहर में पड़ा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश किया जायेगा।
पूर्णसिंह मंढान, थाना प्रभारी, जठलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed