फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajat brother says his friend murder

रजत की मौत के मामले में नया मोड़, मृतक के भाई ने चार दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rajat brother says his friend murder
रादौर। वीरवार को आवर्धन नहर के ठसका पावर प्लांट पर मिले कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी दबदलान निवासी युवक रजत के शव के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। जिसके बाद लाडवा पुलिस ने मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर एसपी कुरुक्षेत्र के माध्यम से एसपी यमुनानगर को भेजी है। जठलाना पुलिस हत्या के मामले की जांच कर नामजद लोगों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

गांव खेडी दबदलान निवासी रोहित कुमार ने लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून की दोपहर को लगभग 2 बजे गांव संभालखा निवासी मोहित उर्फ फौजी, रणजीत, सोनू व अरविंद्र मेरे भाई रजत (19) को बुलाकर अपने साथ ले गये। बाद में इन्होंने रादौर क्षेत्र में आवर्धन नहर की पटरी पर गांव करतारपुर व पालेवाला के बीच उसके भाई रजत की नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। उन्होंने अपने भाई के फोन नंबर पर कई बार फोन किया। लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद उन्हें 18 जून की सुबह सूचना मिली कि उनके लापता चल रहे भाई रजत का शव आवर्धन नहर में ठसका पावर प्लांट के पास नहर में पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। जठलाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए 174 के तहत कार्यवाही की थी। शिकायतकर्ता रोहित ने बताया कि उसके मृतक भाई रजत के शरीर पर चोट के निशान थे। चारों युवक घटना के बाद से अपने घर से गायब हैं।
विज्ञापन

लाडवा पुलिस द्वारा हत्या के मामले को लेकर दर्ज की गई जीरो एफआईआर की कॉपी उन्हें अभी नहीं मिली है। कॉपी मिलने के बाद ही हत्या के मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण सिंह मंढान, थाना जठलाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed