फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajasthan's royal traditional jewellery designs have become the first choice of women.

Yamuna Nagar News: राजस्थान के राजसी पारंपरिक डिजाइन के गहने बने महिलाओं की पहली पसंद

Sat, 04 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan's royal traditional jewellery designs have become the first choice of women.
मीराबाई बाजार में महिलाओं के लिए करवा चौथ के लिए रखा राजस्थानी चूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दशहरा के साथ त्योहारों के दिन शुरू हो गए हैं। सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाएं अभी से इसकी तैयारी में व्यस्त हो गई हैं। महिलाओं में सूट, साड़ी से मैचिंग गहने का खूब चाव देखा जा रहा है। इससे महिलाओं का आर्टिफिशियल गहने की तरफ आकर्षण बढ़ा है।इन दिनों राजस्थान के रजवाड़ा परंपरा के राजसी डिजाइन की आर्टिफिशियल गहने महिलाओं की पहली पसंद है। बाजार में राजस्थानी चूड़ों, हार, कलीर, जूड़ाबंद व अन्य आभूषणों की काफी मांग है। महिलाएं इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं चाहती हैं, ऐसे में वे समय से पहले ही सभी सामान जुटाना चाहती हैं। इससे बाजारों में महिलाओं की खूब रौनक देखने को मिल रही है।
वहीं, हर दिन महंगे हो रहे सोने का महिलाएं आर्टिफिशियल गहने के रूप में अपना रही हैं। चूंकि इन दिनों सोना एक लाख रुपये से ज्यादा प्रति ग्राम हो चुका है। वहीं, इसके भाव हर दिन बढ़ते जा रहे हैं और त्योहारों व सीजन में भी बढ़ने की संभावना है। वहीं, आर्टिफिशियल में बहुत ही लेटेस्ट व पारंपरिक डिजाइन उपलब्ध हैं। फैशन के साथ सोने का यह विकल्प महिलाओं को खूब भा रहा है। आर्टिफिशियल गहने देखने में बेहद खूबसूरत, सस्ती और आकर्षक हैं। वहीं, यह हर तरह के रंगों व मॉडर्न डिजाइन में भी उपलब्ध हैं। दुकानदार मोहित, विकास, राजकुमार, शुभम ने बताया कि रजवाड़ा परंपरा की राजधानी राजस्थान के कई पारंपरिक राजसी डिजाइन इन दिनों आर्टिफिशियल गहने में उपलब्ध हैं। मंगलसूत्र, हार, राजस्थानी नेकलेस, अंगूठी, कड़े, झुमके, अहमदाबादी गहने से बाजारों में दुकानें भरी पड़ी हैं और महिलाएं इन खूब खरीदारी कर रही है। सस्ती होने के साथ इसकी विशेषता यह है कि कई रंगों में यह गहने उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी करवा चौथ की विशेष पोशाक से इनका मेल कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार मीराबाई बाजार में ही आर्टिफिशियल गहने की 150 से अधिक दुकानें व स्टॉल लगे हैं। इसके अलावा न्यू मार्केट, खेड़ा मार्केट सहित रेलवे और वर्कशॉप रोड सहित अन्य जगह सैकड़ों अर्टिफिशियल गहने की दुकानें व स्टॉल है, जहां सुबह से शाम तक नव विवाहिताओं व महिलाओं सहित युवतियों की भीड़ बनी हुई है। मीराबाई बाजार में रूपनगर की शिवानी, ऋतु ने बताया कि आर्टिफिशियल गहने सस्ती होने के साथ काफी आकर्षक है। इनके खोने व खराब होने का कोई भय भी नहीं है। आर्टिफिशियल गहनों में हार, अंगूठी, कड़े, झुमके, नेकलेस इत्यादि सभी तरह की आभूषण विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध हैं। इसी तरह अनीता, रजनी, शिखा, सुनीता ने बताया कि आर्टिफिशियल गहने की विशेषता यह है कि इसे कपड़ों से मिलाया जा सकता है। इन दिनों में मैचिंग गहने की बाजार में काफी मांग है। बाजार में धर्मवीर जनरल स्टोर के लवकेश ने बताया कि आर्टिफिशियल गहने के प्रति महिलाओं का रूझान पहले की तुलना में बढ़ा है। महिलाओं को मांग टीका, झुमका, कर्णफूल, नथनी, चम्पाकली हाल, तुस्सी, तिमणिया, हाथों में गजरा, कंगन, बाजूबंद, करधनी, पैरों में पायल, पॉयजेब, झांझर सहित अन्य आभूषण की मांग है। उनके पास कई तरह की गहने उपलब्ध है। बाजार में 50 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की आर्टिफिशियल गहने उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

मीराबाई बाजार में महिलाओं के लिए करवा चौथ के लिए रखा राजस्थानी चूड़ा। संवाद

मीराबाई बाजार में महिलाओं के लिए करवा चौथ के लिए रखा राजस्थानी चूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed