फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajan's murder accused arrested from Kerala

Yamuna Nagar News: राजन की हत्या का आरोपी केरल से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rajan's murder accused arrested from Kerala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की गोली मारकर हत्या कर उसे जलाने के मामले में एसटीएफ करनाल ने हत्यारोपी पुराना हमीदा निवासी साहिल अल्वी को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या करने के बाद केरल में फरार हो गया था। इसके बाद वह केरल में छिपकर रह रहा था। उस पर हत्या, लूट व अवैध हथियारों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम उस पर घोषित किया गया था।


एसटीएफ करनाल के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि साहिल अल्वी पर हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। दो वर्ष से उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी ने ही राजस्थान के संचोर में शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी की हत्या को अंजाम दिया था। उस पर राजस्थान पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। बदमाश साहिल अल्वी को केरल के जिला कोलम के पुनालुर से गिरफ्तार किया गया है। वह करनाल में 29 जनवरी को दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में वांछित चल रहा था। केरल से उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे करनाल की कोर्ट में पेश किया गया। वर्ष 2023 में उसने राजस्थान के बहुचर्चित लक्ष्मण देवासी हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके अलावा पूछताछ में सामने आया कि 29 जनवरी को साहिल अल्वी ने सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में राजन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसका शव जला दिया था। इस केस में उस पर भी इनाम घोषित किया गया है। वहीं एसटीएफ करनाल ने आरोपी साहिल अल्वी के साथी हथियारों के मुख्य तस्कर पांच हजार के इनामी 21 फरवरी को करनाल के गांव गोंदर निवासी विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया। विशाल पर वर्ष 2023 में कारोबारी को धमकी देने व हवाई फायर करने के आरोप में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed