{"_id":"616c7d4407b94f7e4200ceb4","slug":"raj-mistri-dies-in-car-collision-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86812336","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, साथी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, साथी चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर के मुगलवाली के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसका साथी चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसातियां वाला निवासी विक्रम ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उनके गांव का ही अमित उर्फ मीतू (45) भी राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को वह और अमित बाइक पर सवार होकर अपने काम से भट्टूवाला गए थे। काम करने के बाद दोनों शाम करीब छह बजे बाइक पर सवार होकर घर के लिए चले थे। बाइक अमित चला रहा था। वह उसके पीछे बैठे हुए था। करीब सवा छह बजे जब वे मुगलवाली बस अड्डा के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक कार आई।
आरोपी चालक ने कार लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में अमित के सिर में गहरी चोट लगी और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से उसने अमित को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।