फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised slogans in support of the farmers' pending demands

Yamuna Nagar News: किसानों की लंबित मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Raised slogans in support of the farmers' pending demands
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से शुक्रवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय व्यासपुर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुरभजन सिंह ने कहा कि किसानों से जुड़े लंबित मुद्दों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई कृषि डील किसानों के हितों के खिलाफ है। इससे छोटे और मध्यम किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि इस डील को तुरंत रद्द किया जाए। किसान नेताओं ने किसानों को कर मुक्त डीजल उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई और खेती की लागत बढ़ने से किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। डीजल महंगा होने से खेती करना कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग भी रखी। किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना मिलना चाहिए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसके अलावा किसानों ने पोर्टल प्रणाली बंद करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई।

उनका कहना था कि ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राकृतिक आपदाओं और फसलों के उचित दाम न मिलने से किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। इस अवसर पर हरी चंद, प्रदीप, कुल अवतार सिंह, रामकरण शर्मा, परमजीत सिंह, दिलबाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed