फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain is likely from today until Wednesday

Yamuna Nagar News: आज से बुधवार तक बारिश होने की संभावना

Mon, 31 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rain is likely from today until Wednesday
बारिश के दौरान मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पिछले सप्ताह बारिश के बाद से जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक बारिश होने की संभावना जताई है।
दिनभर धूप रहने से मौसम में तपिश महसूस हुई और उमस से बेचैनी रही। परंतु शाम को मौसम ने करवट ली और करीब पांच बजे आसमान बादलों से भर गया। साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी शुरू और फिर तेज बारिश होने लगी। बारिश से गर्मी के प्रकोप ढह गया और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

इसके रविवार को 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत पहुंचाई। इस दौरान जिले में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली। इसके बावजूद तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान छुट्टी का दिन होने के बावजूद दोपहर को बाजारों में लोगों की उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। वहीं, शाम को बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। बारिश व हवा के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई और लोगों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। ऐसे में गर्मी न होने से शाम को बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इसके साथ शहर के पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की मौजूदगी रही।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार से बुधवार तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ मौसम के खुशनुमा रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed