फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain is expected for five days starting today

Yamuna Nagar News: आज से पांच दिन बारिश होने के आसार

Mon, 20 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain is expected for five days starting today
बादल छाने के दोरान शहर के मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक दिन पहले हुई बारिश और रविवार को दिनभर आसमान पर घने बादल छाए रहने से जिले में गर्मी का असर काफी कम हो गया। धूप न निकलने से लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार से पांच दिनो तक जिले में रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं रविवार को सारा दिन धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं दिनभर चली हवा ने मौसम सुहावना बना दिया। सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। हालांकि दिनभर बारिश नहीं हुई, लेकिन धूप नहीं निकलने से मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कम रहा।
विज्ञापन

इसके साथ दिनभर करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से वातावरण में ठंडक बनी रही और लोगों ने खुले मौसम का खूब आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से जिले में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ हवा भी चल सकती है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने से आने वाले दिनों में गर्मी से राहत बनी रहेगी। इस दौरान जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश की बन रही परिस्थितियों से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, गर्मी से राहत मिलने से लोगों को काफी सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed