{"_id":"6804126677f398acf50f6cf0","slug":"rain-along-with-storm-increased-the-concern-of-farmers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-136410-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आंधी के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आंधी के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Sun, 20 Apr 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर अनाज मंडी में बारिश में हुए जलभराव से भीगी गेहूं की बोरियां। संवाद
व्यासपुर। कस्बा व क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों की फसल की कटाई प्रभावित हो गई है। तेज हवाओं से कई जगह बिजली के पोल भी टूट गए जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
अनाज मंडी बिलासपुर के मुख्य गेट पर पानी निकासी न होने से जलभराव हो गया जिससे मंडी में किसानों की बिक्री के लिए आई गेहूं की ढेरियां व तुलाई किए गए गेहूं से भरे कट्टे भी बारिश में भीग कर खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
आढ़ती बरखाराम व अन्य का कहना है कि तीन दिन पहले भी क्षेत्र में हुई हल्की बारिश में जलभराव हो जाने से किसानों और आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ा था। इससे भी मार्केट कमेटी ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीवरेज अटी पड़ी हैं। मंडी में खरीद शुरू होने से पहले ही सीवरेज की सफाई की जानी चाहिए थी और मंडी में लाइट पानी की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए थी। बिजली विभाग जेई हरिओम कश्यप ने बताया कि तेज आंधी के कारण आराइयांवाला गांव में टीएफ व रणजीतपुर फिडर में एएफ पोल टूट गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारी को भेज कर पोल ठीक करवा बिजली आपूर्ति करवा दी गई है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद