फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railways ran five special trains for the festive season

Yamuna Nagar News: त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं पांच स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Railways ran five special trains for the festive season
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को सुचारू रूप से निकालने के लिए रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों के संचालन से उत्तर भारत से बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
यह सभी ट्रेनें अंबाला मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी इनका ठहराव दिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद और गोरखपुर जैसे प्रमुख जंक्शन स्टेशन शामिल हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पांच अतिरिक्त गाड़ियां अलग-अलग समय व दिन पर चलाई जा रही हैं। ट्रेन 04655-56 लुधियाना से सहरसा के बीच चलाई है। यह ट्रेन 6, 9 और 11 नवंबर को लुधियाना से और 8, 11 और 13 नवंबर को सहरसा से चलाई जा रही है। ट्रेन 04656 लुधियाना से शाम 5:35 बजे चलेगी और यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रात 20:33 बजे पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट का ठहराव रहेगा और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं, सहरसा से यह ट्रेन तड़के 3:50 बजे चलेगी और अगली सुबह 5:10 बजे पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 04661-62 लुधियाना से दरभंगा के बीच चलाई गई है। लुधियाना से यह ट्रेन 7, 10 और 11 नवंबर को चलेगी। वहीं, दरभंगा से 8, 11 और 12 नवंबर को चलेगी। ट्रेन 04662 लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलेगी। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर सुबह 10:07 बजे आएगी और अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा से दोपहर में एक बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे यमुनानगर जगाधरी और शाम को 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
ट्रेन 04663-64 लुधियाना से गया बीच चलाई गई है। यह ट्रेन लुधियाना से 12 नवंबर को चलेगी और गया से 13 नवंबर को चलेगी। लुधियाना से सुबह 11:25 बजे चलकर दोपहर 1:05 बजे यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। अगली सुबह 8 बजे गया स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन गया से सुबह 11 बजे रवाना होगी। अगली सुबह 8:53 बजे यमुनानगर जगाधरी और दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन 04665-66 लुधियाना से कोलकाता के बीच चलाई जा रही है। यह ट्रेन लुधियाना छह नवंबर और सहरसा से सात नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04666 लुधियाना से सुबह साढ़े छह बजे रवाना होगी। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर सुबह 10:07 बजे पहुंचेगी और दूसरे दिन रात नौ बजकर 45 मिनट कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, कोलकाता से रात में 11 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और नौ बजकर 20 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।

ट्रेन 04527-28 सरहिंद से सहरसा चलाई जा रही है। लुधियाना से 5, 9 व 12 नवंबर को चलेगी और सहरसा से छह, दस और 13 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04528 सरहिंद से सुबह 11:25 बजे चलेगी और यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर दोपहर 13:05 बजे पहुंचेगी और सहरसा पहुंचने का समय अगले दिन शाम 5 बजे रहेगा। सहरसा से यह ट्रेन शाम को सवा सात बजे चलेगी और और अगली रात 9:20 बजे पर यमुनानगर जगाधरी और रात दस बजकर 20 मिनट पर अंबाला पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला तक चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed