फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway worker cut his life from the train

Yamuna Nagar News: रेलवे कर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 04 Apr 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Railway worker cut his life from the train
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम रेलवे कर्मी विजय कुमार ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक के भाई डॉ. रमेश का आरोप है कि विजय का एक फाइनेंसर के साथ रुपये का लेनदेन चल रहा था।आरोपी फाइनेंसर के साथियों ने रविवार रात उससे मारपीट भी की थी। आरोप है कि इसी के चलते उसके भाई विजय कुमार ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई डा. रमेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई विष्णु नगर निवासी विजय कुमार (53) उत्तर रेलवे जगाधरी वर्कशॉप में कर्मचारी था। उसके भाई का वर्कशॉप के एक फाइनेंसर के साथ रुपयों का लेनदेन था। इस पर रविवार रात को फाइनेंसर और उसके साथियों ने उसके भाई को हीरा पेट्रोल पंप के पास बुलाया। इस दौरान आरोपियों ने उसके उसके भाई को बेरहमी से पीटा। उसके भतीजे ने उसे इसकी सूचना दी। इस वह मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने अपने भाई को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने को कहा, लेकिन उसने कहा कि यह फाइनेंसर और उसके बीच का मामला है। इसके बाद से उसका भाई परेशान था। आरोप है कि फाइनेंसर व उसके साथी उसके भाई पर दबाव बनाकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इसी से परेशान होकर सोमवार शाम को उसका भाई जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर गया। वहां उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के जांच राजेंद्र कुमार ने बताया कि कि उन्हें सोमवार शाम मेमो से सूचना प्राप्त हुई थी कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त विष्णु गार्डन निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। वह रेलवे की जगाधरी वर्कशॉप कर्मचारी था। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed