फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway system derailed due to farmer movement, inconvenience to passengers

Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन से बेपटरी हुई रेल व्यवस्था, यात्रियों की फजीहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Railway system derailed due to farmer movement, inconvenience to passengers
यमुनानगर। किसानों के रेल रोको आंदोलन से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द हैं और अन्य रूट बदलकर चलाई जा रही हैं। इससे रेलवे को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूट बदल कर संचालित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए कई गाड़ियां आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द की हैं। इस दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, हरिद्वार इंटरसिटी, शालीमार एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा अन्य सभी ट्रेनें अंबाला से वाया चंडीगढ़, साहनेवाल, लुधियाना निकाली जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि किसान आंदोलन के कारण उनकी ट्रेन अंबाला से आगे नहीं जा रही है और उन्हें बीच में ही उतरना पड़ रहा है। राजकुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र, नितिन, निशांत, शुभम, ममता, रजनी ने बताया कि उन्हें अमृतसर जाना था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण उन्होंने ट्रेन से जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उनके पास अब केवल सड़क मार्ग से जाने का विकल्प शेष है। सबसे ज्यादा परेशानी बीच रास्ते में उतरने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओंं व बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को हो रही है।
विज्ञापन




ये ट्रेनें पूर्ण व आंशिक रद्द, इनका बदला रूट
रेलवे ने आंदोलन के कारण जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी है। वहीं श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी है। इसके अलावा ऊना हिमाचल से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द है। यह ट्रेन अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच रद्द की गई है, जबकि बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली से किया जा रहा है। दिल्ली से जम्मूतवी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा बाड़मेर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस बंठिडा तक चलाई जा रही है। बंठिडा से ऋषिकेश के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा अमृतसर से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 15212 जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जाएगा। वहीं अमृतसर मुम्बई सेंट्रल गाड़ी संख्या 12904 स्वर्ण मंदिर मेल, अमृतसर बिलासपुर गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंदोलन के चलते रेलवे ने कई गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। अन्य गाड़ियों का रूट बदलकर संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे निर्णय कर रही है। आंदोलन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed