फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway passengers panic after seeing bomb disposal squad, sniffer dogs, Yamunanagar

बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते देख घबराए रेल यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers panic after seeing bomb disposal squad, sniffer dogs, Yamunanagar
प्लेटफार्म पर मौजूद सुरक्षाकर्मी, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी यात्री प्लेटफार्म पर बैठे थे और वेंडर सामान बेच रहे थे। चारों तरफ सामान्य गतिविधियां थी, तभी अचानक जीआरपी और आरपीएफ का बम निरोधक दस्ता खोजी कुत्तों के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचा और प्लेटफार्म पर जांच शुरू कर दी। इससे यात्री घबरा गए। दरअसल आरपीएफ व जीआरपी का यह नियमित अभ्यास का हिस्सा था।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, शुक्रवार को जब प्लेटफार्म पर लोगों ने बम निरोधक दस्ते व खोजी कुत्तों को देखा तो वे सहम गए। उन्हें लगा कि स्टेशन पर बम होने की सूचना है। थाना जीआरपी के प्रभारी नरेंद्र प्रसाद और आरपीएफ के कंपनी कमांडेंट रमेश श्योराण के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रसाद ने बताया कि अभियान जीआरपी के आला अधिकारियों के आदेशानुसार चलाया गया।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के बम निरोधक दस्ता प्रभारी रघुवीर सिंह ने खोजी दल का नेतृत्व किया। डॉग स्क्वॉड के साथ बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन परिसर की जांच की। इस दौरान स्टेशन पर रखे कूड़ेदान, बेंच के नीचे, पैदल पुल के ऊपर व नीचे भी जांच की गई। रेलवे लाइन पर खोजी कुत्तों ने विस्फोटक पदार्थ की तलाशी की। इसके अलावा सामान्य टिकट घर, प्रतीक्षालय, तीनों प्लेटफार्म, आरक्षण केंद्र, पार्सल बुकिंग घर, बाइक पार्किंग परिसर, शौचालयों में जांच की गई। यात्रियों के सामान की भी खोजी कुत्तों ने सूंघ कर जांचा। यह एक नियमित अभ्यास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में घुसी टीम, सहम गए यात्री
अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन पहुंच गई। ट्रेन पहुंचते ही बम निरोधक दस्ता कुत्तों के साथ ट्रेन में चढ़ गया। बम निरोधक दस्ता देखकर यात्रियों से भरी ट्रेन में खामोशी छा गई। यात्री डर गए कि उनकी बोगी में बम व विस्फोटक पदार्थ होने के कारण निरोधक दस्ता आया है। ट्रेन में जांच के बाद टीम सदस्यों ने यात्रियों को अभियान के बारे बताया, जिसके बाद यात्रियों राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed