फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raid on smugglers who were cutting Khair trees, one arrested

Yamuna Nagar News: खैर का पेड़ काट रहे तस्करों पर दबिश, एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Raid on smugglers who were cutting Khair trees, one arrested
छछरौली। डारपुर जंगल में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान खैर के पेड़ काट रहे तस्करों को धर दबोचा है जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए तस्करी के आरोपी को पर्यावरण कोर्ट कुरुक्षेत्र में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डारपुर वन दरोगा अनुज रावल ने बताया कि डारपुर बीट के वनरक्षक राजेंद्र व चिक्कन बीट के वनरक्षक छबील दास रात को गश्त रहे थे। गश्त के दौरान उन्हें जंगल में कुल्हाड़ी चलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वे आवाज की दिशा में दौड़े तो देखा दो व्यक्ति खैर के पेड़ काट रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों पर टार्च से लाइट की तो वे भागने लगे। इस दौरान उन्होंने एक को वहीं दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राकिब निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई। राकिब ने बताया कि भागने वाला उसका साथी गांव का ही लियाकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed