फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rage for the arrest of the accused, Yamunanagar

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rage for the arrest of the accused, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर में रविवार को हुए विवाद को लेकर जजपा युवा जिलाध्यख रॉकी सांगवान व उसके समर्थकों ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि बुलेट से पटाखा बजाने वाले व विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के बाद वे पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मिले और पूरी बात उनके समक्ष रखी। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया। पुलिस ने हमला करने के आरोप में एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है।
मुंडा माजरा निवासी विकास कुमार ने शहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह मोबाइल की दुकान करता है। वह रविवार की शाम के समय अपनी दुकान के बाहर मुंडा माजरा चौक पर खड़ा था। उसका चाचा राजबीर भी वहां पर खड़ा था। इस दौरानविक्रम, मोनू, सोनू, गौरव, काला, बोना, जोगिंद्र और कुछ अन्य युवक बाइक पर आ रहे थे। वे बाइक के हॉर्न और पटाखे बजा रहे थे। उनके चाचा राजबीर ने उनसे पूछा कि क्या हो गया। इतना शोर क्यों मचा रहे हैं। इतनी बात सुनकर सोनू, मोनू, विक्रम, गौरव, काला, बंटी, जोगिंद्र, बोना और उनके साथ रुक गए। आरोप है कि उन्होंने उसके चाचा को पकड़ लिया और उससे गाली गलौच करते हुए पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी उसके चाचा को पकड़कर आजाद नगर चौक की तरफ ले गए। आरोपियों ने उसके चाचा को गंडासी, तलवारों और अन्य हथियार से चोट मारी। तब उनके परिवार के अपूर्व सांगवान, महिंद्र सिंह, कुलदीप, संजीव कुमार, जगीर सिंह, राजेश, धर्मेंद्र और अन्य वहां पर पहुंच गए। उन्होंने चाचा राजबीर को बचाया। इस दौरान आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें उसे और अपूर्व को भी चोटें लगी। इसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जजपा नेता रॉकी सांगवान व अन्य लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी घर से फरार है। संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed