{"_id":"68924e89900395ab960f2135","slug":"radaur-will-get-the-gift-of-mini-secretariat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141841-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर को मिलेगी मिनी सचिवालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर को मिलेगी मिनी सचिवालय की सौगात
Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी सेवा केंद्र के भवन में चल रहा एसडीएम कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उपमंडल रादौर के लोगों को जल्द ही मिनी सचिवालय की सौगात मिलेगी। इसी मिनी सचिवालय में ही एसडीएम का कार्यालय और तहसील कार्यालय होगा। क्षेत्र के तमाम अधिकारी इसी मिनी सचिवालय में बैठेंगे। पांच मंजिला भवन के निर्माण पर करीब 32.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदा भी लगा दी है।
मिनी सचिवालय का भवन पुरानी तहसील परिसर में बनाया जाएगा। यहां पर सचिवालय के लिए 4.2 एकड़ जमीन मौजूद है। भवन निर्माण के लिए तहसील कार्यालय को तोड़ा जाएगा। जब मिनी सचिवालय बन जाएगा तो तहसील को इसी में शिफ्ट किया जाएगा। सचिवालय 8391 वर्ग मीटर जगह में बनाया जाएगा। इसमें बेसमेंट समेत कुल पांच फ्लोर होंगे।
टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद एजेंसी को वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। जब भवन पूरा हो जाएगा तो लोगों को अपने कार्यों के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही भवन में एसडीएम कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, ई-दिशा केंद्र, तहसीलदार, पटवारखाना, महिला एवं बाल विकास विभाग, फूड इंस्पेक्टर, सीएम विंडो, एआईपीआरओ कार्यालय समेत आदि को मिनी सचिवालय में ही शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल एसडीएम रादौर के पास अपना भवन नहीं है। जब से रादौर को उपमंडल का दर्जा मिला है तब से एसडीएम कार्यालय राजीव गांधी सेवा केंद्र के भवन में चल रहा है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य धनपत सैनी ने बताया कि रादौर को उपमंडल का दर्जा तो कई साल पहले मिल गया था, लेकिन कार्यालय की जगह काफी समय से खल रही है।
5.77 करोड़ से क्वार्टरों का भी होगा निर्माण
मिनी सचिवालय के साथ ही क्वार्टरों का निर्माण भी किया जाएगा। यहां कुल 10 क्वार्टर बनाए जाएंगे। 1900 वर्ग फीट में दो, 950 वर्ग फीट में चार व 550 वर्ग फीट में चार आवासीय क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा। इनमें एसडीएम, तहसीलदार व अन्य के ठहरने की व्यवस्था होगी। इन सभी क्वार्टरों के निर्माण पर करीब 5.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
रादौर में प्रशासनिक खंड कार्यालय बनाया जाना है। टेंडर लगा दिया है। वर्क अलॉट होते ही एजेंसी काम शुरू कर देगी। तहसील परिसर रादौर में इसका निर्माण होगा। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी यमुनानगर।