फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radaur-Dhaulra road damaged, villagers upset

Yamuna Nagar News: रादौर-धौलरा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान

Thu, 21 Dec 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Radaur-Dhaulra road damaged, villagers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। यमुनानगर व कुरुक्षेत्र को जोड़ने वाला रादौर-धौलरा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त न किए जाने से ग्रामीणों ने रोष जताया है।
धौलरा गांव निवासी दलबीर सिंह दल्ली, गन्ना सोसाइटी सचिव कर्म सिंह ढिल्लो, एडवोकेट जसबीर सिंह बाल्याण, कमलजीत ढिल्लो, जय सिंह ढिल्लो, सन्नी धौलरा, कीमती लाल, सन्नी कश्यप ने बताया कि रादौर-धौलरा मार्ग यमुनानगर व कुरुक्षेत्र को जोड़ता है। रोज हजारों वाहन चालक निकलते हैं। इसके बाद भी वर्षो से मार्ग गड्ढों में तबदील है, पर आज तक इस मार्ग की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी अफसरों से मिले। आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जाए। यदि उक्त मार्ग को जल्द न बनाया गया तो आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों का ग्रामीण बहिष्कार करेंगे। इस बारे में पीडब्ल्यूडी जेई ईशांत शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग को बनाने के लिए ठेकेदार को ठेका दे दिया गया है। एक सप्ताह तक मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed