{"_id":"99dbcf08d79538326653e506886abc49","slug":"quiz-competition-and-smelling-dominated-by-ritika","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रीतिका और महक का दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रीतिका और महक का दबदबा
यमुनानगर
Updated Sun, 05 Jan 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक
विज्ञापन
करने के लिए अंतर जिला यातायात जागरूकता अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक सिवास कविराज के
निर्देशानुसार ट्रैफिक एसएचओ नवीन की देखरेख में हुआ।
प्रतियोगिता में यमुनानगर, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न स्कूलाें के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम जगाधरी डॉ. आदित्य दहिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर डीएसपी ट्रैफिक अशोक सभरवाल भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था।
प्रतियोगिता तीन भागों में हुई, हर भाग में आठ राउंड थे। कक्षा चौथी से पांचवीं की प्रथम लेवल की प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की रीतिका और महक ने 80 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार के तौर पर सोनी कैमरे दिए गए। यमुनानगर और करनाल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छठी से आठवीं की प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र टीम के सन्नी और फतेह सिंह 80 अंक लेकर प्रथम रहे। उन्हें पुरस्कार स्वरूप टैबलेट दिए गए। करनाल की टीम 70 अंक लेकर द्वितीय और यमुनानगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक लेवल तृतीय की प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम से न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की सिमरन बंसल और श्रद्धा ने 110 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन दोनों विद्यार्थियों को तोशिबा लैपटॉप पुरस्कार में दिए गए, वहीं कुरुक्षेत्र के किरण और निवेश ने 100 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। करनाल टीम के विशाल और वरुण शुक्ला ने 90 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जीएस शर्मा ने इस आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता बच्चाें के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए मार्गदर्शक होगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम रहे सभी विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। मुख्य अध्यापिका बिंदू शर्मा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चाें में यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की भावनाएं पैदा करती हैं। यदि बच्चे शुरू से ही जागरूक होंगे तो बड़े होकर अच्छे नागरिक के कर्तव्यों को समझ पाएंगे।