{"_id":"67cb4357ae665de9b70ee734","slug":"question-on-the-quality-of-the-drain-under-construction-in-main-bazaar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134201-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेन बाजार का निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेन बाजार का निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन
साढौरा। मेन बाजार की सड़क को पक्का बनाने के दौरान यहां बनाए जा रहे नाले की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रस्तावित योजना के अनुसार यहां दो फुट चौड़ा नाला बनाया जाना था, लेकिन अब यहां केवल डेढ़ फुट चौड़ा नाला ही बनाया जा रहा है।
यही नहीं यह नाला इतना अधिक घुमावदार बनाया जा रहा है कि यहां से जलनिकासी बाधित होकर पानी सड़क पर ही बहता रहेगा। कस्बा वासियों ने इस नाले के निर्माण की जांच करवाने की मांग की है। कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के तकनीकी कर्मचारियों की निरंतर निगरानी के अभाव में यह घपलेबाजी हो रही है। आरोप है कि नाले की चौड़ाई कम होने के अलावा लेवल भी सही नहीं है।
किसी जगह तो ठीक दुकान की दीवार से सटा कर नाला बनाया जा रहा है तो कई जगह दुकानों से दो या तीन फुट की दूरी पर नाला बनाया जा रहा है। कुछ चहेतों की सुविधा के लिए इस तरह नाला बनाए जाने से इस नाले में कई घुमाव आ गए हैं। जोकि पानी की निकासी में बाधा बनेंगे। नाले की दीवारें भी सभी जगह एक समान मोटाई की नहीं है, कई जगह तो इनकी मोटाई बहुत ही कम है।
विज्ञापन
ऐसे में इनके टिकाऊपन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण के दौरान ठेकेदार सही मात्रा में सीमेंट का भी इस्तेमाल नहीं कर रहा है। नगरपालिका के तकनीकी कर्मचारियों की निगरानी के अभाव में ठेकेदार ने नाले की एक दिन भी पानी से तराई नहीं की है। सही मात्रा में सीमेंट का इस्तेमाल न होने तथा तराई के अभाव में नाले की दीवारों का सीमेंट अभी से ही उखड़ना शुरु हो गया है।
वर्जन
नगरपालिका सचिव भम्बूल सिंह का कहना है कि एमई व जेई को मौके पर भेजकर नाला निर्माण की जांच करवाई जाएगी।