फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pursue a BCA (AI) Course at Maharaja Agrasen College

Yamuna Nagar News: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में करें बीसीए एआई कोर्स

Wed, 20 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pursue a BCA (AI) Course at Maharaja Agrasen College
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के 55 वर्ष पुराने महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में दाखिला लेना विद्यार्थियों की प्राथमिकता में शामिल है। इस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कोर्स के अलावा एनसीसी व अन्य गतिविधियां भी हैं। लड़के-लड़कियों की अलग-अलग एनसीसी की यूनिट संचालित हैं। इस बार कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय भी शुरू किया गया है।
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जिसमें बीसीए एआई कोर्स करवाया जा रहा है। इस कोर्स को लेकर विद्यार्थियों में काफी रुझान है। इस बार अभी तक सबसे ज्यादा आवेदन इसी कोर्स में आए हैं। इस महाविद्यालय में कुल नौ कोर्स करवाए जा रहे हैं। सभी कोर्स में कुल 800 सीटें हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए 1500 से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। यही इतना नहीं आदी सदी पुराने इस महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सामाजिक विकास के लिए भी कई सुविधाएं व गतिविधियां उपलब्ध हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की बाजार में भारी मांग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लोगों की आईटी, प्रबंधन, तकनीकी, वैश्विक बाजार में भारी मांग है। प्राचार्या डॉ. करुणा ने बताया कि जिले में केवल उनके कॉलेज में एआई कोर्स है। इस कोर्स के प्रति विद्यार्थियों का रूझान काफी है।अन्य रोजगारपरक कोर्स में भी विद्यार्थियों की रूचि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री कंवरपाल यहां प्राप्त की शिक्षा

प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर इसी कॉलेज से पढ़कर निकले हैं। इसके अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने भी यहीं से शिक्षा ग्रहण की है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य राजेंद्र धीमान ने भी इसी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर, जिले के नामी कारोबारी सुरेश गर्ग व उद्यमी डॉ. अश्विनी सिंगला उद्यमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed