फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Purse stolen from the pocket of a person who came to update property ID

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी आईडी अपडेट कराने आए व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी

Sat, 29 Jun 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from the pocket of a person who came to update property ID
यमुनानगर। शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करवाने आए व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में साढ़े नौ हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। सीसीटीवी में अज्ञात व्यक्ति चोरी करता नजर आ रहा है। शहर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की अशोका कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 जून को नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करवाने के लिए आया था। इस दौरान वह कतार में लगा हुआ था। कुछ देर बाद उसकी जेब से पर्स गायब मिला। उसने पर्स की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उसने बताया कि पर्स में साढ़े नौ हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। उसने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो उसमें अज्ञात व्यक्ति जेब से पर्स चुराता नजर आ रहा है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed