{"_id":"66b7d720e627004d09019e96","slug":"punjabis-got-tickets-on-20-seats-in-the-assembly-elections-ashok-mehta-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123583-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में पंजाबियों को मिले 20 सीटों पर टिकट: अशोक मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में पंजाबियों को मिले 20 सीटों पर टिकट: अशोक मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त एवं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें अशोक मेहता ने कहा कि पंजाबी समुदाय के लोगों ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अनेकों कुर्बानियां दीं। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक पंजाबी समुदाय बहुल विधानसभा सीटों पर पंजाबी नेताओं को टिकट दिए जाने की जरूरत है। अशोक मेहता आगामी 18 अगस्त को करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय पंजाबी महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर पंजाबी समुदाय से जुड़े लोगों को जिमखाना क्लब में न्योता देने पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पवन चौपड़ा व जिला प्रधान अमरजीत सिंह जग्गी भी मौजूद रहे। जहां उन्होंने पंजाबी बिरादरी के लोगों को 18 अगस्त के पंजाबी महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए अपील की। पत्रकारों से बातचीत में अशोक मेहता ने कहा कि पाकिस्तान विभाजन के समय अपना सर्वत्र न्यौछावर करके आए पंजाबी समुदाय के लोगों ने मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में देश के विकास व सम्मान में योगदान दिया और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। यदि जनसंख्या की बात करें तो हरियाणा में पंजाबी काफी संख्या में है, लेकिन भाजपा सरकार में राजनीतिक दृष्टि से समुदाय को उचित स्थान नहीं मिला। अशोक मेहता ने विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जैसे पंजाबी समुदाय के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में इन्हें महत्वपूर्ण पदों से हटा गया। इस पर पंजाबी समुदाय ने अपने आप को अपमानित महसूस किया और खुद को बहुत आहत महसूस किया। आज हरियाणा में कांग्रेस की लहर और हर किसी को विश्वास हो रहा है कि आगामी सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। इसलिए पंजाबी समुदाय के नेताओं ने सोच विचार कर करनाल में 18 अगस्त को पंजाबी महासम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्रा करेंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन में तैयारी के मद्देनजर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व तमाम पंजाबी नेता प्रदेश में घूमकर पंजाबी समुदाय को एकजुट करने का अभियान चला रहे हैं।
अशोक मेहता ने कहा कि उनकी मांग है कि पाकिस्तान विभाजन के समय शहीद हुए पंजाबियों की स्मृति में शहीद स्मारक बनाना चाहिए। हरियाणा में पंजाबी भाषा को अनिवार्य करने, पंजाबी समुदाय के लिए राज्यसभा में एक सीट और कम से कम 20 सीटें पंजाबी समुदाय बहुल विधानसभा सीटों पर पंजाबी नेताओं को टिकट दिए जाए। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पवन चौपड़ा ने कहा कि पंजाबियों का देश व प्रदेश उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए उनके हितों के मद्देनजर पंजाबियों की भागीदारी राजनीति में भी उसी अनुपात से होनी चाहिए। जिला प्रधान अमरजीत जग्गी ने कहा कि बिरादरी के तौर पर अपना हक मांगने में कोई गुरेज नहीं करना चाहिए। जितनी पंजाबियों की संख्या है, उस हिसाब से विधानसभा में टिकट मिलनी चाहिए। मौके पर अमन तलवार, गुरदयालपुरी, अमरजीत सिंह कोहली, सुरेश आनंद, चंद्र पाहवा, अभिषेक पाहवा, जगजीत सिंह, हरबंस सिंह बाली, गुरविंदर सिंह, राजू, गौरव सिंगला, बांकू, गुलशन चावला, संजय मोंगा मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -