फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pucca houses will be built on CMSAY plots

Yamuna Nagar News: सीएमएसएवाई के प्लॉटों पर बनेंगे पक्के मकान

Fri, 21 Mar 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Pucca houses will be built on CMSAY plots
यमुनानगर। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अपने घर का सपना साकार करना और आसान हो गया है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना से मिले प्लॉटों पर लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से पक्के मकान बना सकेंगे। यह लाभ भी उन्हें घर बैठे मिले, इसके लिए नगर निगम की टीमें उनके घर पहुंच रही है। टीमें लाभार्थियों के दस्तावेज एकत्रित कर रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सुगम व समय पर यह लाभ मिल पाए।
विज्ञापन

अब तक टीमें 1731 लाभार्थियों में से 1235 के दस्तावेज ले चुकी हैं, जिनमें 610 के दस्तावेज पूरे हैं। इनमें 355 के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड हो गए हैं। इस काम में लगे कर्मियों के साथ गुरुवार को बैठक कर निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने दिशा निर्देश दिए। आयुष सिन्हा ने कर्मचारियों से कार्य में आ रही परेशानियों की जानकारी लेकर उन्हें दूर कराया। साथ ही सभी कर्मियों को अतिरिक्त समय लगाकर जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयुष सिन्हा ने हर कर्मी से उसके द्वारा एकत्रित किए लाभार्थियों के दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। कुछ कर्मियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन्हें प्लॉट दिए गए हैं, उनके परिवार पहचान पत्र में आय शून्य दर्शाई हुई है। साथ ही कुछ दूसरे राज्यों में चले गए हैं।
विज्ञापन

कुछ आवेदक महिलाओं व उनके पति की जाति अलग-अलग है। आयुष सिन्हा ने कहा कि ऐसे आवेदकों के दस्तावेजों की जांच होगी। उन्हें अभी पोर्टल पर अपलोड न करें। सभी लाभार्थियों के दस्तावेज जल्द एकत्रित कर पोर्टल पर अपलोड करें। रोजाना साढ़े पांच बजे तक कार्य करें। शनिवार को भी काम कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पहले सेक्टर-23 फिर अन्य सेक्टर में लाभ
निगमायुक्त आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर 13 सितंबर 2023 को बीपीएल परिवारों से प्लॉट लेने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें अंतिम तिथि तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र के 10903 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद इन्हें प्लॉट देने के लिए बुकिंग शुरू की गई। पोर्टल पर 15 फरवरी 2024 तक 3139 लाभार्थियों ने प्लाॅट के लिए बुकिंग कराई। गठित कमेटी ने दिसंबर में ड्रॉ से इन लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना से सेक्टर 23 में 1731 लाभार्थियों को प्लॉट दिए जाने हैं। अब इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत प्लॉट पर पक्का आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। सेक्टर-23 के बाद अन्य सेक्टर के प्लॉटों पर मकान बनाने के लिए लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed